Bihar Political Crisis : बिहार में दो साल के बाद एक बार फिर उटलफेर होने के आसार हैं। इस बार भी सीएम नीतीश कुमार कोई बड़ा खेल कर सकते हैं। लालू यादव की पार्टी आरजेडी से नाराज चल रहे मुख्यमंत्री फिर पाला बदल सकते हैं। जेडीयू और आरजेडी के बीच दूसरी बार दूरियां नजर आई हैं।
राजभवन में शुक्रवार को सरकारी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, लेकिन तेजस्वी यादव की कुर्सी खाली रही है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के मंत्रियों ने दूरी बनाई। आरजेडी के सिर्फ एक मंत्री आलोक मेहता ही राजभवन पहुंचे, लेकिन वे भी तुरंत निकल गए। इसके बाद तेजस्वी यादव के नाम की पर्ची हटाकर अशोक चौधरी को बैठाया गया। कांग्रेस की ओर से कोई भी नेता इस कार्यक्रम में नहीं आया।
दोनों पार्टियों में ऐसी ही दूरी गुरुवार को भी नजर आई थी। बिहार की कैबिनेट बैठक सिर्फ 20 मिनट तक चली थी, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई थी। जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन के आधिकारिक कार्यक्रम में क्यों नहीं आए तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे पूछें जो नहीं आए।
यह भी पढ़ें : बिहार में टूट सकती है लालू-नीतीश की जोड़ी
राजभवन न आना मतलब कुछ तो बात है : मांझी
इसे लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के दिन राजभवन में कार्यक्रम होता है, लेकिन उसमें नहीं आना यह दर्शाता है कि कुछ बात है, जो दूरी दिख रही है। मुझे शुरू से ही पता था कि गठबंधन राजद-जदयू ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा।
आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार से की ये अपील
बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को गठबंधन में बने संशय को दूर करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि आम जनता को बहुत कन्फ्यूजन हो रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार को आज शाम तक सभी संशय को क्लियर कर देना चाहिए।
पार्ट टू पर चल रहा काम : जेडीयू
वहीं, जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सुशील मोदी के बयान पर कहा कि वे भाजपा के बड़े नेता हैं। नीतीश कुमार उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं। इस वक्त पार्ट टू पर काम चल रहा है। आगे क्या होगा, इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार की राजनीतिक हलचल पर जवाब देने से कतराते रहे। जब उनसे बिहार के बारे में सवाल पूछा गया तो वे अयोध्या, काशी और मथुरा की बात लगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines