Bihar Political Crisis : बिहार में शह-मात का खेल चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार के खेल को बिगाड़ने के लिए आरजेडी और कांग्रेस जुट गई हैं। इस वक्त सभी पार्टियों के सामने बहुमत जुटाना सबसे बड़ी चुनौती है। इस खेल में जीतन राम मांझी का नाम सामने आया है, जोकि बिहार के अगले सीएम बन सकते हैं। इसे लेकर कांग्रेस बड़ा दांव चलने जा रही है।
बिहार में सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जा सकते हैं। ऐसे में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी भी सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। कांग्रेस और लेफ्ट के सपोर्ट के बाद भी आरजेडी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पा रही है। अब कांग्रेस भी बिहार की राजनीति में एंट्री मारते हुए जीतन राम मांझी को साधने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें : इस्तीफा देते ही सत्ता से बाहर न हो जाएं नीतीश? जानें समीकरण
नीतीश कुमार का खेल बिगाड़ने में जुटा महागठबंधन
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जीतन राम मांझी से संपर्क साधा है। पार्टी ने फोन करके उन्हें सीएम पद ऑफर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने भी मांझी सीएम का पद ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अब आरजेडी और कांग्रेस का एक ही मकसद है कि अगर उनकी सरकार नहीं बन रही है तो नीतीश कुमार का खेल ही बिगाड़ दो।
पूर्णिया पहुंच रहे कांग्रेस के विधायक
सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि कांग्रेस के सभी 19 विधायक पूर्णिया पहुंचने वाले हैं। 15 विधायक पहुंच गए हैं, जबकि अभी 4 रास्ते में हैं। बताया जा रहा है कि बिहार का मौजूदा राजनीतिक माहौल और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक होगी।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
16 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
17 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
23 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines