Bihar Political Crisis : बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। नीतीश कुमार और लालू यादव की दोस्ती अब टूटती नजर आ रही है। बिहार कैबिनेट की बैठक हो या कोई सरकारी कार्यक्रम, जेडीयू और आरजेडी के बीच दूरियां दिख रही हैं। इस बीच नीतीश कुमार की बीजेपी नेताओं के साथ नजदीकी बढ़ रही हैं। राजभवन में हुए सरकारी कार्यक्रम में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।
गणतंत्र दिवस को लेकर राजभवन में शुक्रवार को एक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएम नीतीश कुमार ने इस प्रोग्राम में शिरकत की, लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के नेता और मंत्री नहीं आए। साथ ही कांग्रेस के नेता भी नहीं शामिल हुए। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नीतीश कुमार और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Bihar Political Crisis: राजभवन क्यों नहीं गए तेजस्वी यादव? सामने आई बड़ी वजह
जेडीयू-बीजेपी के बीच बढ़ी नजदीकी
राजभवन के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के बगल तेजस्वी यादव की कुर्सी लगी थी, लेकिन वे नहीं आए। तेजस्वी यादव की पर्ची हटाकर अशोक चौधरी कुर्सी पर बैठ गए। अब स्थिति यह बनी कि बीच में अशोक चौधरी और उनके दाएं-बाएं पर सीएम नीतीश कुमार एवं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बैठे थे। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच खूब गुप्तगू हुई।
राजभवन में हंसी-मजाक करते नजर आए सीएम नीतीश और बीजेपी नेता
विजय सिन्हा जो कभी नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते थे, लेकिन दिल्ली से लौटने के बाद उनके बोल बदल गए हैं। कार्यक्रम में पहले तीनों नेता शांत बैठे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें लगा कि कैमरा नहीं है तो उन्होंने आपस में बातचीत शुरू कर दी। विजय सिन्हा ने अशोक चौधरी से कहा कि हम नीतीश से कुछ बात करना चाहते हैं। जब तक नीतीश कुमार कुछ समझ पाते तो फिर अशोक चौधरी ने विजय सिन्हा द्वारा कही बात को सीएम को बताया। इस वीडियो में देख सकते हैं कि तीनों नेता कैसे एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
16 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
18 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines