नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने में किन बातों का ध्यान रखेगी BJP? सामने आए नए अपेडट

Bihar Political Crisis : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। जेडीयू फिर एनडीए के साथ गठबंधन कर सकती है। इसे लेकर बीजेपी की ओर से नए अपडेट सामने आए हैं।

Nitish Kumar Nalanda Lok sabha election 2024

नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका

सौरव कुमार, पटना

Bihar Political Crisis : बिहार में भले ही जेडीयू और आरजेडी के बीच मनमुटाव की बात सामने आ रही है, लेकिन नीतीश कुमार से साथ गठबंधन करने में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्दबाजी या हड़बड़ी नहीं करेगी। भाजपा अपनी शर्तों के आधार पर सोच-समझ कर कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में फिर धोखा न हो।

भाजपा के सूत्रों से खबर आ रही है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने के लिए पार्टी कोई भी शीघ्र फैसला नहीं लेगी। इस वक्त भाजपा के गठबंधन करने के लिए जेडीयू के नेता जल्दबाजी दिखा रहे हैं। अगर बीजेपी जेडीयू के साथ गठबंधन करती है तो पार्टी अपनी शर्तों के आधार पर नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाएगी।

बिहार के नेताओं के साथ चर्चा करेगा बीजेपी हाईकमान

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर भाजपा अपने नेताओं के साथ चर्चा करेगी कि जेडीयू के साथ गठबंधन करना भविष्य में पार्टी के लिए कितना हितकारी और फायदेमंद रहेगा। बीजेपी आज की राजनीति के हिसाब से कोई निर्णय नहीं लेगी, बल्कि आने वाले 15 से 20 सालों की राजनीति को ध्यान में रखकर कोई भी फैसला लेगी।

नीतीश कुमार के खिलाफ बीजेपी नेताओं के बदले तेवर

इसे लेकर दिल्ली में बिहार के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार के नेताओं के साथ मीटिंग भी हुई। दिल्ली से लौटने के बाद बीजेपी नेताओं के बोल बदल गए हैं। अब वे नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं।

पटना में कल होगी बीजेपी की बैठक

नीतीश कुमार के साथ गठबंधन करने को लेकर बिहार के बीजेपी नेताओं की शनिवार की शाम 4 बजे को पटना में बैठक होगी। इस मीटिंग में भाजपा के सभी विधायक, एमएलसी, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसे लेकर बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े कल सुबह पटना पहुंच जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ