उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर अब बिहार में भी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक तरफ तो अपराधियों द्वारा कमाई गई अकूत सम्पति को जब्त किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अपराधियों को सबक सिखाने के लिए “ऑपरेशन लंगड़ा” शुरू हो गया है। इस विशेष अभियान के तहत अपराधियों को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर काबू में किया जा रहा है।
पुलिस की इस सख्त कार्यशैली से बदमाशों में खौफ का माहौल है। पिछले ढाई महीने के दौरान एक दर्जन अपराधियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाया गया है। सिर्फ पिछले 24 घंटे के दौरान दो अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है।
ढाई महीनों में लगातार एक्शन
राज्य में बढ़ते अपराधों के बाद बिहार पुलिस ने पिछले ढाई महीनों में लगातार एक्शन हो रहे हैं। सिर्फ राजधानी पटना में बीते 48 घंटों में तीन बड़े अपराधियों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। अब तक करीब एक दर्जन से अधिक अपराधियों को पुलिस ने इसी तरह पैर में गोली मारकर पकड़ लिया है। पुलिस की कार्रवाई का पैटर्न लगभग हर बार एक जैसा रहा है और अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हैं या पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश करते हैं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें पैर में गोली मारी और दबोच लिया। इसी वजह से इस अभियान को लोग “ऑपरेशन लंगड़ा” कहने लगे हैं।
हाल की प्रमुख कार्रवाई
19 अगस्त: पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में कुख्यात लुटेरा दीपक मुठभेड़ में जख्मी। उस पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
17 अगस्त: आलमगंज थाना क्षेत्र में विजय सहनी पुलिस से भिड़ा, गोली लगने से घायल हो गया।
15 अगस्त: यूपी से गिरफ्तार कुख्यात दिव्यांशु उर्फ अंशु हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश में गोली खाई।
6 अगस्त: फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव में बदमाश रोशन पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा, गोली लगने के बाद पकड़ा गया।
22 जुलाई: चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर बलवंत और रविरंजन ने पुलिस पर फायरिंग की थी।
25 जून: कुख्यात राजा जेपी पुलिस से भिड़ा, गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की, गोली लगने के बाद पकड़ा गया।
12 जून: दानापुर का 25 हजार का इनामी विवेक कुमार पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागा, गोली लगने के बाद गिरफ्तार।
11 जून: जितेंद्र हत्याकांड से जुड़े इशु उर्फ रिशु को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी।
23 मई: बिक्रम के निसरपुरा गांव का बदमाश विशाल छह राउंड गोली चलाकर भागा, पुलिस की गोली से घायल हुआ।
21 मई: मनेर के सुअरमरवा गांव का शूटर सोनू कुमार पुलिस पर फायरिंग करता हुआ पकड़ा गया।
अपराधियों को रोकना पुलिस का काम- DGP
बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि अपराधियों को रोकना पुलिस का काम है। कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर अपराधी पुलिस पर हमला करेंगे, तो पुलिस भी आत्मरक्षा में हर संभव कदम उठाएगी। इसके साथ ही अपराधियों द्वारा कमाई गई अकूत संपत्ति को भी जब्त किया जा रहा है।
फिलहाल, लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है और आम जनता राहत महसूस कर रही है। अब अपराधियों के लिए बिहार में गुंजाइश कम होती जा रही है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। कानून के दायरे में रहकर उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- पूर्व IPS आनंद मिश्रा समेत कई बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, पाला बदलते ही राहुल-तेजस्वी पर हमला
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
10 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines