Bihar Police Leave Cancelled: बिहार में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों और सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है. प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है. जारी आदेश के तहत राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं.
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान स्थितियों को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टी पर हैं, उन्हें भी तुरंत अपने-अपने कार्यस्थल और संबंधित थानों में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है. विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी जवान या अधिकारी को नया अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा.
राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे पथराव, उपद्रव और सरकारी संपत्तियों को पहुंचाए जा रहे नुकसान को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. संवेदनशील इलाकों और सरकारी इमारतों के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है.
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले उपद्रवियों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी जिला पुलिस कप्तानों (SP) और वरिष्ठ अधिकारियों को खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति की निगरानी करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
बिहार में छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा
NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में धांधली के दावों को लेकर बिहार में छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को राजधानी पटना में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिसिया कार्रवाई के बाद गुरुवार को आंदोलन की आग राज्य के अन्य जिलों तक फैल गई। जहानाबाद, बेगूसराय, कटिहार, दरभंगा, शेखपुरा और मुंगेर में छात्र सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कई स्थानों पर प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिससे निपटने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
19 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
20 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines