Bihar Police Dead Body Mistaken Identity : बिहार के पूर्णिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ एक परिवार और उनके रिश्तेदारों के भी होश उड़ा दिए। दरअसल, जिस युवती का अंतिम संस्कार करके परिवार लौटा था उसका कुछ समय बाद फोन आ गया। पहले तो परिवार ने इसे मजाक समझा, लेकिन जब सच्चाई सामने आई उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कुछ दिनों बाद वह युवती परिवार के सामने खड़ी हो गई। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह अब कैसे पता लगाए कि जिसका अंतिम संस्कार हुआ, वह कौन थी?
बेटी का शव समझ किया गैर का अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले भवानीपुर इलाके में पिछले दिनों स्थानीय पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया था, लेकिन शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई। यह शव डढ़वा गांव के नजदीक मिला था। इस बीच तुलसी बिशनपुर गांव के रहने वाले मंडल परिवार ने युवती के शव पर दावा किया।
पुलिस के समक्ष घर के मुखिया बिनोद मंडल ने कहा कि यह शव उनकी बेटी की है। बताया जा रहा है कि पुलिस थोड़ी जल्दबाजी में थी, इसलिए बिनोद मंडल ने भी कबूल कर लिया कि युवती का यह शव उनकी बेटी का है। इस पर पुलिस ने शव सौंप दिया। इसके बाद मंडल परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रेमी संग फरार थी बेटी
बिनोद मंडल के करीबियों की मानें तो बेटी करीब डेढ़ महीने घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। डर की वजह से युवती ने अपने परिवार से संपर्क नहीं किया। संपर्क नहीं होने पर मंडल परिवार ने यह मान लिया था कि उनकी बेटी की जान जा चुकी है। इस दौरान उनकी बेटी की कद काठी से मिलता जुलता शव मिला तो परिवार को यकीन हो गया कि वह मर चुकी है।
बेटी जिंदा तो किसका किया अंतिम संस्कार
इस बीच अकबरपुर ओपी पुलिस की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर भी आ रही है। पुलिस जिसका अंतिम संस्कार बिनोद मंडल की बेटी के रूप में कर चुका है, वह युवती कौन थी। उधर, इस बाबत अकबरपुर ओपी पुलिस से जुड़े सूरज कुमार की मानें तो इस संबंध में जांच करवाई जा रही है। जल्द ही इस बारे में जानकारी जुटा ली जाएगी कि वह युवती कौन थी? जिसका शव मंडल परिवार ने अपनी बेटी समझ अंतिम संस्कार कर लिया।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
14 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
16 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines