Bihar Police ASI Steno Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए खुशखबरी है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 305 रिक्तियों पर लोगों की भर्ती की जानी है। बता दें कि कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
कब शुरू होगा आवेदन
जो भी कैंडिडेट इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो 17 दिसंबर, 2024 से 17 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए कैंडिडेट को जरूरी गाइडलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की योग्यता की बात करें तो इसके लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) की डिग्री लेनी होगी। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेशन में डिप्लोमा होना जरूरी है।
Government Jobs
आयु और सेलेक्शन प्रोसेस
इस नौकरी के लिए पुरुषों की उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए एज लिमिट 18 से 30 साल होगी। आपको बता दें कि अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से ऐज लिमिट भी अलग -अलग होगी। सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसके लिए दो तरह की परिक्षाएं होंगी। एक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें कैंडिडेट को दो पेपर देने होंगे। पहले पेपर में 100 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे, जो कुल 100 अंक के होंगे।
वहीं दूसरे पेपर में जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के प्रश्न होंगे, जिसके लिए कुल 200 अंक होंगे। लिखित परीक्षा में बाद कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन कैंडिडेट का स्किल टेस्ट होगा, जिसमें शॉर्टहैंड टेस्ट और एक टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे। स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए 305 वैकेंसी की सैलरी 29,200 रुपये – 92,300 रुपये होगी।
यह भी पढ़ें –बिहार में शिक्षक भर्ती से जुड़ी अहम खबर, BPSC काउंसलिंग 3.0 स्थगित, नया शेड्यूल जारी
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines