Sitamarhi Poisonous Liquor Drinking 5 People Died: छठ पर्व की तैयारियों के बीच बिहार के सीतामढ़ी से एक बड़ी घटना सामने आई है, यहां बाजपट्टी में शराब पीने के बाद 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को सभी ने एक साथ पार्टी की थी। इस दौरान खाने-पीने के बाद अचानक से सभी की तबियत बिगड़ने लगी, जब तक परिजन कुछ समझ पाते सभी की स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 5 की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, एक को रेफर कर दिया।
सभी ने रात में की थी पार्टी
बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान महेश कुमार, विक्रम राय, रामबाबू राय, अवधेश कुमार व संतोष महतो के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रात में की गई पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी थी। हालांकि, पुलिस शराब पीने से मौत होने से अनभिज्ञता जता रही है लेकिन, परिवार वालों ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी ने शराब पी थी। इस दौरान मौत के बाद आनन-फानन में दो का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में आरक्षण संशोधन विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी, अब दायरा बढ़कर 75% हुआ
जहरीली शराब बनी मौत की वजह
इस घटना को लेकर रौशन का इलाज कर रहे डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ पीने की वजह से स्थिति बिगड़ी है। उसका डायलसिस किया जा रहा है। उसकी आंख की रोशनी भी कम हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ मौत के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की तथा एक मृतक अवधेश कुमार का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिवार वालों को सौंप दिया है। इस दौरान पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में तीन मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है।
संबंधित खबरें
क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 hr agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
14 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines