बिहार पुलिस के 'खून के बदले खून' का सोशल मीडिया पर गुणगान, वैशाली में पहले भी हो चुका ऐसा एनकाउंटर

Bihar People Praising Vaishali Police After Encounter: लोग वैशाली पुलिस के इस काम को योगी मॉडल से जोड़कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

image - 2023-10-17T163902.230

Bihar People Praising Vaishali Police After Encounter: बिहार के वैशाली में सोमवार को अपराधियों की एनकाउंटर के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग पुलिस के गुणगान गा रहे हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग सिर्फ वैशाली पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। सिपाही की हत्या करने वाले 2 बदमाशों को वैशाली पुलिस ने सोमवार को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद से ही लोग वैशाली पुलिस के इस काम को योगी मॉडल से जोड़कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

मोस्ट वांटेड थे अपराधी

वैशाली पुलिस ने जिन 2 अपराधियों को एनकाउंटर ढेर किया है उसमें से एक अपराधी गया के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में से एक है। अपराधी सत्यप्रकाश जिस पर गया के कई थानों में FIR दर्ज है। गया पुलिस भी सत्यप्रकाश को अपने चाचा के हत्या के मामले में खोज रही थी।

विज्ञापन

संपत्ति के लिए चाचा को मारा 

जानकारी के अनुसार, सत्यप्रकाश पर अपने चाचा की हत्या के लिए FIR दर्ज है। संपत्ति के लालच में सत्यप्रकाश ने अपने चाचा को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। वैशाली पुलिस को सत्यप्रकाश पर दर्ज 3 FIR के बारे पता चला है, अब पुलिस बाकी की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं, दूसरा अपराधी बिट्टू जहानाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वो बिट्टू के बारे और जानकारियां इकट्ठा करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

बढ़ा गया पुलिस का मनोबल 

वहीं इस कार्रवाई के बाद पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई ने पुलिस कर्मियों के मनोबल बढ़ाया है। दोनों अपराधी के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के निगरानी में हाजीपुर सदर अस्पताल में किया गया है।

बिहार में पहले भी हुए एनकाउंटर 

बता दें कि इसके पहले भी बिहार में पुलिस ने एनकाउंटर अपराधियों को ढेर किया है। साल 2019 में एसटीएफ ने महनार के बहलोलपुर में तीन अपराधियों को ढेर कर दिया था। 2009-10 में सदर थाना क्षेत्र के मालमल्ला चौर में दो अपराधियों को तत्कालीन एसडीपीओ मनु महराज के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने ढेर कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ