Bihar Amrit Bharat: बिहार के लोगों को दीवाली और छठपूजा से पहले भारतीय रेलवे की तरफ से 3 अमृत भारत ट्रेन सहित 7 ट्रेनों का गिफ्ट मिला है. सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन पर और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली से वर्चुअल तरीके से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. इन ट्रेनों के संचालन से बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों का सफर ओर सुगम और आसान बनेगा. इन ट्रेनों में मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली, दरभंगा-मदार और छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इस्लामपुर और शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ होते हुए नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन किया गया है.
ये रहेगा 3 अमृत भारत ट्रेन का रूट
मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली- मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में एक बार चलेगी और 37 घंटे 10 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी. इस ट्रेन का संचालन पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, काजीपेट के रूट पर चलाई जाएगी. यह ट्रेन दूरी करीब 37 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी. दूसरी अमृत भारत ट्रेन मदार-दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस का भी संचालन सप्ताह में एक बार किया जायेगा। यह ट्रेन अपने सफर को 27 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी। इस ट्रेन का रूट कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टूंडला, जयपुर के रास्ते से होगा. इसके अलावा तीसरी अमृत भारत ट्रेन छपरा-आनंद विहार-छपरा- अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में 2 दिन किया जायगा। यह गाड़ी अपने सफर को 24 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी. इस ट्रेन का रूट सिवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ), कानपुर के रास्ते रहेगा.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: नए सर्वे में महागठबंधन सरकार, सीएम रेस में कितना पीछे हैं नीतीश ?
4 नई पैसेंजर ट्रेनों का गिफ्ट
3 अमृत भारत ट्रेन के अलावा 4 पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन किया गया है. जिनमें नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर का रास्ते में शेखपुरा, बरबीघा, अस्थाववां, बिहारशरीफ, नूरसराय, दनियावां, तोप सरथुआ, फाजिलचक, जट डुमरी, पुनपुन स्टेशन रहेंगे. इस ट्रेन का संचालन रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 चलेगी. दूसरी ट्रेन इस्लामपुर-पटना-इस्लामपुर डेमू पैसेंजर चली है. इसके रास्ते में पुनपुन, जट डुमरी, फाजिलचक, तोप सरथुआ, दनियावां, हिलसा स्टेशन पड़ेंगे. यह ट्रेन भी रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी. तीसरी पैसेंजर ट्रेन पटना-बक्सर-पटना फास्ट पैसेंजर चली है. यह ट्रेन दानापुर, आरा के रास्ते होकर चलेगी और रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी. वहीं चौथी पैसेंजर ट्रेन झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट रूट पर चलेगी। इसके रूट में जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा स्टेशन होंगे। यह भी सप्ताह में 6 दिन चलेगी.
यह भी पढ़ें- बिहार में दौड़ेंगी 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन, जानें रूट और टाइमिंग
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
18 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
18 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
20 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
21 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines