बिहार की राजधानी पटना में जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुंरदरपुर देवी स्थान के पास सोमवार देर शाम फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को वहां से दो खोखा (स्पेंड कारतूस) बरामद हुआ। घटना की छानबीन करते हुए पुलिस ने एक आरोपी राजेश कुमार उर्फ गुनु चौधरी को गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी गांधी मैदान स्थित एक एसबीआई शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।
तेज बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की वजह मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान राजेश कुमार ने जानलेवा फायरिंग की। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ। जक्कनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद किया। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
SBI में क्लर्क है आरोपी
बताया गया कि आरोपी गांधी मैदान स्थित SBI मेन ब्रांच में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,फायरिंग की वजह मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ तेज बाइक चलाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। इसी विवाद के दौरान राजेश कुमार ने फायरिंग की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
SSP बोले- सख्त कार्रवाई होगी
एसएसपी अभिनव कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एसएसपी का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
2 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 day agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
2 days agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 days agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
3 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines