Patna (नीरज त्रिपाठी): पटना के राजेंद्र नगर जंक्शन स्टेशन मास्टर को डाक के माध्यम से पत्र भेजकर राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन मास्टर से डेढ़ करोड़ के राशि की मांग की गई है। धमकी भरा पत्र भेजने वाले शख्स ने लिखा है कि वंदे भारत , राजधानी एक्सप्रेस , जनशताब्दी सहित अन्य वीवीआईपी ट्रेनों काे चलने नहीं दिया जाएगा। अब इस मामले को लेकर रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने न्यूज 24 से बातचीत की है और कहा है कि मामले की जांच चल रही है।
रेल एसपी ने न्यूज 24 से क्या कहा?
इस मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने न्यूज 24 से बातचीत करते हुए बताया है कि 3 नवंबर को राजेंद्र नगर टर्मिनल प्रबंधक द्वारा रेल पुलिस पटना को धमकी भरा पत्र के बारे में बताया गया। जिसमें लिखा गया है कि डेढ़ करोड़ रुपये दो नहीं तो दे भारत , राजधानी एक्सप्रेस , जनशताब्दी सहित अन्य वीवीआईपी ट्रेनों काे चलने नहीं दिया जाएगा। डाक के माध्यम से पत्र भेजने वाले पते का जब पता किया गया तो वह रामकृष्ण थाना क्षेत्र के निकला और पत्र लोहिया नगर के पोस्ट ऑफिस से भेजा गया था।
यह भी पढ़ेंः Bihar में पानी के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत, मिट्टी कैसे बनी तीनों का ‘काल’?
पोस्ट ऑफिस से पत्र भेजने वाले पते पर जब रेल पुलिस ने सत्यापन किया और उस पते पर कमलदेव सिंह से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की उनकी दुश्मनी पटना सिटी के शिक्षक अनुज से है कही उसी ने ऐसे धमकी भरा पत्र भेजा हो। रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि कमलदेव के बयान पर जब अनुज से पूछताछ की गई तो उसने भी ऐसा पत्र भेजने से इनकार किया है।
फिलहाल पत्र भेजने वाले शख्स का पता नहीं चला है
वर्तमान में रेल पुलिस को असली दोषी के बारे में नहीं पता चला है। हालांकि रेल पुलिस कमलदेव सिंह और अनुज के लिखावट का नमूना लेकर जांच के लिए सोमवार को एफएसएल भेजने की तैयारी में जुट गई है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines