हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बिहार चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को जॉब...', CM नीतीश ने 315 को नियुक्ति पत्र सौंपे

Mithapur News: बिहार के मीठापुर में कृषि भवन में सीएम नीतीश कुमार ने महाखरीफ अभियान 2025 का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की। साथ ही बिहार के किसानों के लिए ‘बिहार कृषि मोबाइल ऐप’ की भी शुरुआत की। इस ऐप के माध्यम से किसानों को भी फायदा मिलेगा। पढ़ें मीठापुर से सौरव कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Mithapur News:  बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। नीतीश सरकार उससे पहले ही 12 लाख युवाओं को नौकरी देगी। इस वादे के तहत आज पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाखरीफ महा अभियान 2025 का औपचारिक तौर पर शुभारंभ किया। इस खास कार्यक्रम में उन्होंने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की, जिनमें 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। साथ ही 62 नए कृषि भवनों का शिलान्यास और आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के कार्यों की भी शुरुआत की। कार्यक्रम में सीएम नीतीश बोले ने युवाओं को नौकरी देने के लिए भी जरूरी बात कही।

रोजगार देने के वादे पर सरकार कर रही काम

सीएम नीतीश ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार 2025 तक 12 लाख युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे पर गंभीरता से काम कर रही है। आज हुई यह नियुक्तियां उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।

‘बिहार कृषि मोबाइल ऐप’ की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार कृषि मोबाइल ऐप’ का भी शुभारंभ किया गया है, अब इससे बिहार के 5 लाख किसान जुड़ चुके हैं। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से किसान अब सीधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे बिहार की कृषि व्यवस्था में एक नई क्रांति आएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Patna News: मैरिज हॉल के मालिक को पटना में गोलियों से भूना, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्त किया है, ये लोग अब गांव-गांव जाकर किसानों की सेवा करेंगे। मोबाइल ऐप से किसान अब सीधी जानकारी पा रहे हैं, यह बिहार की कृषि व्यवस्था में एक नया अध्याय है।”

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री, कृषि मंत्री विजय सिन्हा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के इस कदम से राज्य में कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है और आगामी खरीफ सीजन के लिए यह एक हरित भविष्य की नींव रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार में कांग्रेस को झटका देने वाले कौन हैं पप्पू सिंह? जो जनसुराज पार्टी में हुए शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola