Bihar Patna Love Jihad: बिहार की राजधानी पटना के महिला थाने में युवती ने NMCH में पीजी के छात्र पर लव जिहाद करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं युवती ने बिहार पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की गई। वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 14 जून को महिला थाने पहुंची थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए महिला थाने की पुलिस उसे 5 दिन तक टरकाती रही। एक से दूसरे थाने में धक्के खिलाती रही। निराश होकर उसने 19 जून को DGP के जनता दरबार में इंसाफ की गुहार लगाई। जनता दरबार में उसने DGP को आपबीती सुनाई। DGP के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने रेप, धोखाधड़ी और अपहरण की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है, लेकिन उसके साथ लव जिहाद किया गया। आरोपी युवक मुसलमान है, लेकिन केस में लव जिहाद की धारा नहीं जोड़ी गई है।
यह भी पढ़ें:तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 लोगों की गई जान, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
युवती ने पुलिस शिकायत में यह सब बताया
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 3 साल से उसका इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में चल रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात सेराज से हुई थी। पहली मुलाकात ने सेराज ने अपना नाम सोनू बताया। वह उसके साथ छठ पूजा पर घाट पर गया और अर्घ्य देकर प्रसाद तक खिलाया। सेराज ने उस समय कहा था कि वह छठ पूजा उसके लिए कर रहा है और उससे शादी करनरा चाहता है। उसकी निष्ठा देकर उसने शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनके प्रेम संबंध आगे बढ़े। सेराज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। करीब 3 साल तक वह शादी का झांसा देता रहा और संबंध बनाता रहा। एक दिन उसने सेराज को नमाज पढ़ते देख लिया तो पूछने पर अपना असली नाम बताया। सेराज ने कहा कि अगर वह अपना असली नाम बताता तो वह उसके साथ नहीं रहती, जबकि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है।
यह भी पढ़ें:कोलकाता गैंगरेप केस में 10 सबूत लगे हाथ, जानें अब आगे क्या होगा और कितनी हो सकती है सजा?
शादी के लिए इस्लाम कबूलने की शर्त रखी
युवती ने बताया कि सच्चाई सामने आने के बाद उसने विरोध किया तो सेराज शादी से मुकर गया। उसने दबाव बनाया तो सेराज ने मारपीट की और शादी करने के लिए इस्लाम कबूल करने की शर्त रखी, लेकिन उसने इस्लाम कबूलने से मना कर दिया। विरोध करने पर सेराज उसे सब्जीबाग ले गया और वहां उसे जबरन बीफ खिला दिया। फिर वह दिन में 5 बार नमाज पढ़ने और 6 तरह के कलमा सीखने का दबाव बनाने लगा। जब उसने इस्लाम कबूल नहीं किया तो उसने ईद वाले दिन दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। जब वह परिजनों को लेकर उसके घर पहुंची तो सेराज के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। सेराज के परिजनों ने कहा कि इस्लाम में 2 शादियां जायज हैं, वह चाहे तो सेराज के साथ दूसरा निकाह कर सकती है। युवती ने बताया कि सेराज अब उसको किडनैप कराने की फिराक में है। इसलिए वह उससे बचती फिर रही है। उसके परिजन भी दहशत में हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
15 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
15 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines