बिहार की राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार बदमाशों ने पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में एम्स नर्स के दो मासूमों को घर में घुसकर जिंदा जला दिया है। इस घटना ने बिहार पुलिस के सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने झकझोर कर देने वाली घटना को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। वहीं पुलिस जांच में मृतक बच्चों की पहचान अंजली और अंश के रूप में हुई।
स्कूल से घर लौटे थे बच्चे
पटना के जानीपुर में एम्स में कार्यरत नर्स शोभा देवी पति ललन कुमार गुप्ता परिवार के साथ रहती हैं। यह घटना बुधवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। नर्स के बच्चे अंजली और अंश स्कूल से लौटकर जैसे ही घर पहुंचे थे तभी कुछ बदमाश घर में घुस आए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों बच्चों को घर में बंद कर आग लगा दी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
रंजिश या पूर्व नियोजित साजिश
पड़ोसियों ने इसकी सूचना नर्स और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक साइंड लेबोरेटरी (FSL) की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना में दोनों बच्चों का शरीर बुरी तरह जल चुका था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह वारदात आपसी रंजिश का नतीजा है या कोई पूर्व नियोजित साजिश है फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है
परिजनों का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। शोभा देवी और ललन कुमार ने रोते हुए बताया कि उनके बच्चों को जानबूझकर जिंदा जलाया गया है। “हमारे बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा था? स्कूल से लौटकर आराम भी नहीं कर पाए और उन्हें जला दिया गया।”
तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
बिहार को झकझोर कर देने वाली इस घटना पर तेजस्वी यादव का भी बयान आया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने घर में घुसकर नर्स के दो बच्चों को जलाया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब घर, कार्यालय, अस्पताल कहीं कोई सुरक्षित नहीं। CM अचेत, बदमाश सचेत!
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
16 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
16 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
23 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines