Bihar Patliputra Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates : बिहार की प्रोफाइल सीट पाटलिपुत्र पर लालू यादव की बेटी और RJD उम्मीदवार मीसा भारती ने कब्जा कर लिया है। मीसा भारती ने बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव को 85,174 वोटों से हरा दिया है। मीसा भारती को 6,13,283 वोटा और रामकृपाल को 5,28,109 वोट मिले। मीसा यहां से पिछले दो चुनाव हार चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने यहां बीजेपी के किले में सेंध लगाई है। इस सीट पर अंतिम चरण में एक जून को वोट डाले गए थे।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती का वीडियो वायरल, लंच करते PM मोदी पर की गपशप
पाटलिपुत्र से लालू यादव भी हार चुके हैं चुनाव
साल 2009 में पाटलिपुत्र का गठन हुआ था। इस सीट से लालू यादव भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जदयू प्रत्याशी रंजन यादव ने लालू यादव को 23 हजार वोटों के अंतर से हराया था।
यह भी पढ़ें : लालू यादव की बेटी के खिलाफ FIR, सारण हिंसा मामले में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
2014-2019 का क्या रहा नतीजा
2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में राजद ने मीसा भारती को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन दोनों बार वह हार गई थीं। भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने 2014 में 40 हजार और 2019 में 39 हजार वोटों के अंतर से हराया था।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
13 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines