Video: ये कैसा इंसाफ? बिहार में 6 साल की दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी को सिर्फ 5 उठक-बैठक की 'सजा'

bihar rape case

Bihar Rape Case: बिहार की एक पंचायत का शर्मनाक इंसाफ सामने आया है। पंचायत ने छह साल की रेप पीड़िता के आरोपी को सजा के तौर पर सिर्फ 5 बार उठक-बैठक की सजा सुनाई। मामला नवादा शहर के अकबरपुर इलाके का है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 6 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के लिए बलात्कार के एक आरोपी को सजा के तौर पर 5 उठक-बैठक लगाने का आदेश दिया। महज 14 सेकंड के लिए उठक-बैठक करने वाले आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंचायत के इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/PMishra_Journo/status/1595983305849307136

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अरुण पंडित ने 21 नवंबर को पीड़िता को खिलौने और चॉकलेट देकर अपने चिकन फार्म पर बुलाया। जैसे ही बच्ची चिकन फार्म पर पहुंची आरोपी ने उसे गोद में बैठा लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरे घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोपी ने किसी भी तरह की सजा से बचने के लिए गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया।

बच्ची को न्याय दिलाने के लिए बुलाई गई पंचायत

मामले की जानकारी के बाद पंचायत समिति में शीर्ष पद पर आसीन प्रभावशाली व्यक्ति ने बच्ची को ‘न्याय’ दिलाने के लिए पंचायत की बैठक बुलाई। पंचायत में गांव के लोग इकट्ठे हुए। इसके बाद ‘सजा’ के तौर पर प्रभावशाली व्यक्ति ने आरोपी से उठक-बैठक करने को कहा और मामले को रफा-दफा कर दिया।

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने इस सजा का विरोध किया, जिसके बाद पंचायत के लोगों ने पीड़िता के परिवार पर पुलिस के पास न जाने का दबाव डाला। कहा जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित परिवार को पैसे का लालच भी दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ