Bihar Pakadwa Vivah: आम शादी में कई रस्में होती हैं, जो शादी के पहले से शुरू होकर बाद तक चलती हैं। लेकिन एक शादी ऐसी है जिसमें कोई रस्म नहीं होती है बल्कि दूल्हे को उठवा लिया जाता है। इसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी जाती है। बिहार में इस तरह के कई मामले सामने आते हैं। जिसको ‘पकड़ौआ विवाह’ कहा जाता है। अभी पकड़ौआ विवाह का एक और मामला सामने आया है।
नौकरी मिलते ही अपनी बात से मुकरा लड़का
बिहार में इन दिनों पकड़ौआ विवाह का एक मामला सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक, ये मामला समस्तीपुर के एक गांव का है। जहां पर प्रमोद कुमार सहनी नाम का लड़का और उसकी प्रेमिका रौशनी कुमारी की शादी करा दी गई। हाल ही में युवक की रेलवे में नौकरी लग गई, जिसके बाद उसने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। इसके बाद उसने प्रेमिका से बात करना बंद कर दिया। हालांकि युवक का कहना है कि वह दोनों दूर के रिश्तेदार थे जिसकी वजह से कभी-कभी बात हो जाती थी।
ये भी पढ़ें: नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला
लड़की के परिवार ने कराया पकड़ौआ विवाह
प्रमोद कुमार ने शादी से इंकार कर दिया, इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने प्रमोद की जबरन रौशनी से शादी करवा दी। इस दौरान लड़की के घर वालों ने प्रमोद को मिलने के लिए बुलाया और फिर विद्यापतिधाम मंदिर ले गए। यहां पर उन्होंने प्रमोद को समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन शादी के लिए वह राजी नहीं हुआ। इसके बाद सबने मिलकर जबरन प्रमोद का पकड़ौआ विवाह करा दिया।
नौकरी लगते ही की दहेज की मांग
लड़की के परिजनों ने बताया कि जब तक उसकी नौकरी नहीं लगी थी तब तक वह शादी करने को तैयार था। वहीं, लड़की का कहना है कि हम दोनों 2 साल से रिलेशन में थे, लेकिन नौकरी लगने के बाद प्रमोद ने तिलक में 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग रख दी। इस दौरान वह कभी शादी करने की बात करता तो कभी मुकर जाता। युवक से परेशान होकर ही घर वालों ने पकड़ौआ विवाह कराने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: सांपों के साथ खेलता है बिहार का ‘स्नेकमैन’, 5000 से ज्यादा कर चुका है रेस्क्यू
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
17 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines