Orchestra Dancer Latest Video: बिहार के नालंदा जिले में गुलशन नाम के एक युवक ने सरेआम स्टेज पर चढ़कर आर्केस्ट्रा डांसर की मांग में सिंदूर भर दिया था। साथ ही खुलेआम उसने डांसर को अपनी पत्नी भी स्वीकार किया था। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लेकिन, अब इस मामले में नया मोड़ आया है। डांसर ने अब एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें उसने कहा कि पहले तो उसने मुझसे शादी की। अब वो कहां है मुझे पता नहीं। वो मेरा फोन तक नहीं उठा रहा है। अब न ही मेरे घर वाले मुझे रखने को तैयार हैं और न ही उसके घर वाले। मैं कहां जाऊं समझ में नहीं आ रहा।
मनीष कश्यप पर भड़की पारो
इसी बीच पारो आरती का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पारो यूट्यूबर मनीष कश्यप पर भड़कती नजर आ रही है। पारो ने कहा, ‘मनीष कश्यप ने मेरे बारे में झूठी अफवाह फैलाई कि मैं बांग्लादेश की रहने वाली हूं।’ पारो वीडियो में कह रही है कि मनीष कश्यप ने कभी मेरा इंटरव्यू भी नहीं लिया, मुझसे मिला भी नहीं। फिर भी मेरे बारे में गलत अफवाह फैला रहा है। पारो ने मनीष कश्यप को चेतावनी देते हुए कहा, “ये मनीषजी हम रहने वाले तो हैं बिहार के… ठीक है न। एक बार जेल गए हैं न तो मन नहीं भरा है, अगर हम रेलेंगे ने तो फिर जेल चले जाइएगा और इस बार छूटकर भी नहीं आ पाइएगा।”
घर वालों ने तोड़ा रिश्ता
लड़की का नाम पारो आरती है। पारो ने एक के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। बताया जा रहा है कि मांग में सिंदूर वाला उसका वीडियो जब से वायरल हुआ है तभी से उसके घर वालों ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया। अब लड़के भी 3 दिनों से लापता है और लड़के के पिता भी उसे लेकर कई झूठी बातें फैला रहे हैं। पारो आरती ने कहा- मुझे लोग बांग्लादेशी बता रहे हैं। लेकिन मैं बिहार की ही हूं। बांग्लादेशी नहीं। बसंत पंचमी के दिन गुलशन नामक लड़के ने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया था। मैं उस लड़के को जानती तक नहीं। वो शराब पीकर स्टेज पर चढ़ा फिर ये हरकत कर दी। अब मैं उसकी पत्नी हूं और उसी के घर में रहूंगी। क्योंकि मेरे आर्केस्ट्रा में डांस करने की बात से पहले ही मेरे घर वाले नाराज हैं। अब वीडियो वायरल हुआ तो वो मुझे घर में भी नहीं आने दे रहे हैं। मैं कहां जाऊं समझ नहीं आ रहा।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
23 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines