Bihar: तेजस्वी को राजनीतिक विरासत सौंपने की तैयारी में नीतीश कुमार, दिया बड़ा बयान
Edited By Pushpendra Sharma

nitish kumar tejashwi yadav
Edited By Pushpendra Sharma

nitish kumar tejashwi yadav
सौरभ कुमार, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। नीतीश ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी ही उनके उत्तराधिकारी होंगे। वही आगे बिहार को देखेंगे और चलाएंगे जबकि नीतीश दिल्ली का रुख करेंगे। नालंदा में डेंटल कॉलेज के उद्घाटन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो कब से बिहार में विकास का काम करवा रहे हैं, लेकिन तेजस्वी को अब आगे बढ़ाना है। हमको तो जितना करना था, वो कर दिए। अब इनसे एक-एक काम करवाना है। इसके लिए अब ये सबकुछ देख रहे हैं, समझ रहे हैं। एक-एक काम करने की कोशिश कर रहे हैं।
नालन्दा की धरती…नीतीश कुमार का गृह जिला है। नालन्दा के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार ने महागठबंधन विधायक दल की बैठक में अपनी बातों को दोहराया। साथ ही यह भी कहा की 2025 का विधानसभा का चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद 2024 में बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद राजद काफी उत्साहित है और कांग्रेस भी खुश है लेकिन मांझी की पार्टी तेजस्वी के नाम को लेकर महागठबंधन के अंदर विचार करने की बात कह रही है।
नीतीश कुमार के इस बयान के बाद तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। करीब 3 महीने पहले जगदानन्द सिंह ने यही बात कही थी तो काफी बवाल हुआ था, लेकिन अब नीतीश कुमार ने ही सब कुछ साफ कर दिया है। यह भी तय है नीतीश कुमार अब देश की राजनीति में कदम रखेंगे। मिशन 2024 को ध्यान में रखकर सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे। मकसद बस बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना है। नीतीश के इस रणनीति पर बीजेपी तंज कस रही है। बीजेपी कह रही है की नीतीश तेजस्वी को वैसे ही ठग रहे हैं जैसे बीजेपी को ठगा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: