Bottles Of Liquor In A Fruit Basket: शराबबंदी वाले शहर बिहार में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई। मामला बिहार के बोधगया का हैं शुक्रवार शाम भगवान बुद्ध की नगरी में तीन बोतल विदेशी शराब के साथ एक वियतनामी श्रद्धालु को पकड़ा गया है। सुरक्षाकर्मियों को युवक की हरकतों पर शक हुआ वियतनामी श्रद्धालु त्रुओंग हुई ट्रंग को जांच प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मियों ने दबोच लिया। मामला दर्ज कर आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वह शराब लेकर मंदिर परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसकी चालाकी की पोल खोल दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को महाबोधि मंदिर में पूजा का आयोजन होना था। पूजन में वियतनामी श्रद्धालु भी शामिल था। पूजन की सामग्री के लिए कार्टन में फल-फूल भेजा जा रहा था। पूजन सामग्री की आड में वियतनामी युवक ने कार्टन में शराब की तीन बोतल छुपाकर रख ली थीं। महाबोधि मंदिर में प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों ने स्कैन किया तो शराब की बोतलें मिली। सुरक्षाकर्मी ने वियतनामी श्रद्धालु को शराब के साथ बोधगया पुलिस के हवाले कर दिया।
शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने की जांच
जानकारी के अनुसार एसडीपीओ सौरभ जायसवाल ने बताया कि महाबोधि मंदिर के अंदर एक वियतनामी श्रद्धालु छुपाकर शराब लेकर जा रहा था। सुरक्षा कर्मियों को युवक पर शक हुआ। सुरक्षाकर्मी ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामलें की कार्रवाई कोर्ट में होगी। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
फल की टोकरी में ले जा रहा था शराब की बोतलें
मंदिर के पुजारी ने बताया कि बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजन में शामिल होने देश विदेश से लोग आयें है। आरोपी भी पूजन में शामिल होने आया था। आरोपी ने शराब ले जाने के लिए फलों की टोकरी काइस्तेमाल किया। बाहर से पूजा सामग्री और फल की टोकरी अंदर ले जाया जा रहा था।शराब वियतनाम में बना है। लेकिन, मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने स्कैनर के माध्यम से शराब को पकड़ लिया।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines