हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar News: NIA ने बिहार में PFI के 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया, राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

विज्ञापन

Bihar News: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने कार्रवाई करते हुए धमकी मामले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के तीन सदस्यों को रविवार सुबह बिहार के मोतिहारी से हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, NIA ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान मोतिहारी जिले के चकिया अनुमंडल में  छापेमारी की। यहां कुआंवां गांव से NIA ने तीनों लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल, NIA और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां अज्ञात स्थान पर हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।

और पढ़िए – 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी गोपाल दास,  मेंटल हेल्थ की भी होगी जांच

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई थी NIA

सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद NIA ने कार्रवाई शुरू की थी। उस्मान नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव जाकर राम मंदिर को गिराने और उसी जगह बाबरी मस्जिद बनाने की धमकी दी थी।

बता दें कि उस्मान सोशल मीडिया पर उस वक्त लाइव हुआ था जब 31 जनवरी को नेपाल से अयोध्या तक की ‘देवशिला यात्रा’ मोतिहारी से गुजर रही थी। सूत्रों का कहना है कि इस वायरल वीडियो के सिलसिले में NIA ने रविवार सुबह मोतिहारी में कार्रवाई की और PFI के 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola