Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि भाजपाई सपना देखते रहे कि महागठबंधन टूट जाएगा। ऐसा कुछ नहीं होगा। सीएम नीतीश कुमार की तरफ देखते हुए मुस्कुराकर उन्होंने कहा कि हमको ना मुख्यमंत्री बनना है, न ही नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है। हम जहां हैं खुश हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने में खुशी है।
तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि पथ निर्माण विभाग के बजट पर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सही समय पर भाजपा से अलग हुए हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बेहतर काम कर रही है और हम लोग आगे भी मजबूती से काम करेंगे।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1637831401062932480?s=20
नेता प्रतिपक्ष नहीं मांग रहे माफी
तेजस्वी ने एक बार फिर तमिलनाडु मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों का वीडियो फर्जी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि वीडियो फर्जी होगा तो वे माफी मांगेंगे, लेकिन मांग नहीं रहे हैं। उनका बस एक काम है, झूठ बोलना।
नितिन गडकरी से करता हूं मुलाकात
पथ निर्माण विभाग के काम और बजट पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज किसी भी जिले में पांच घंटे में पटना से आ सकते हैं। रोड और पुल की स्थिति अच्छी हो गई है। नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी है। सहरसा, मधेपुरा और अन्य जगहों पर जो योजनाएं हैं, उनमें निर्माण में तेजी लाने की बात लिखी है। बिहार को लेकर नितिन गडकरी से बात करता हूं। मिलता भी रहता हूं।
यह भी पढ़ें: Mamta vs Congress: ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस का पलटवार, जानें किसने क्या कहा?
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
22 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines