बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जहां उनके राजनीतिक विरासत को बढ़ा रहे हैं, वहीं उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हमेशा किसी न किसी विवाद या बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों तेज प्रताप अपने सिक्रेट रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी वजह से लालू यादव ने उन्हें RJD और परिवार से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। लेकिन ये पहली बार नहीं है कि तेज प्रताप खबरों में इस तरह से छाए हुए हों। चलिए एक नजर डालते हैं लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव के 7 विवादों पर…
सीक्रेट रिलेशनशिप का खुलासा
कुछ दिनों पहले ही तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट हुई। इसमें वह एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि फोटो वाली महिला का नाम अनुष्का यादव है, जिनके साथ वह पिछले 12 सालों से प्रेम संबंध में हैं। उनकी पोस्ट पर काफी बवाल हुआ, जिसके बाद 25 मई, 2025 को लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए RJD और परिवार से बाहर कर दिया है। वहीं, RJD ने इसे अनैतिक और नुकसानदायक आचरण बताया है।
होली पर किया हंगामा
इसी होली के मौके पर तेज प्रताप की कई वीडियो सामने आईं, जिनके लेकर विवाद हुए। एक वीडियो में होली कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को डीजे नाचने के लिए कहा। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास के सामने बिना हेलमेट ‘पलटू चाचा’ नारे लगाते हुए स्कूटी दौड़ाते दिखे। इस दौरान उनके पास बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र भी नहीं थे। इसके लिए उन्हें 4000 रुपये का चालान भरना पड़ा।
एक साल के अंदर टूटी शादी
तेज प्रताप की शादी साल 2018 में चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। दोनों की शादी एक साल तक भी नहीं टिक पाई। कुछ ही महीनों में ऐश्वर्या और तेज प्रताप अलग हो गए। इस दौरान ऐश्वर्या ने तेज प्रताप पर नशाखोरी, महिला वेशभूषा पहनने और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए।
इफ्तार पार्टी में नेता को मारा थप्पड़
तेज प्रताप साल 2022 में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में किसी बात पर विवाद होने की वजह से तेज प्रताप ने भारी पार्टी में पूर्व एमएलसी उम्मीदवार अनिल सम्राट को थप्पड़ मार दिया था।
पार्टी में युवा नेता पर हमला
राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर रखी गई एक दूसरी इफ्तार पार्टी में भी तेज प्रताप ने हंगामा खड़ा कर दिया था। इस पार्टी में उन्होंने युवा नेता रामराज यादव पर हमला किया था। इस घटना के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया।
भाजपा नेता के बेटे को कहा ‘नपुंसक’
तेज प्रताप ने साल 2016 में भाजपा नेता सुशील मोदी के बेटे को लेकर एक विवादित बयान देते हुए उन्हें ‘नपुंसक’ कह दिया था। तेज प्रताप के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में काफी बवाल हुआ।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात, NDRF की टीम तैनात, 6 लोग रेस्क्यू
भगवान, मसीहा और गुप्त सीएम की राजनीति
ऐश्वर्या राय से तलाक के बाद भी तेज प्रताप लगातार एक के बाद एक नए विवादित बयान देते रहे। जैसे कभी उन्होंने खुद को कृष्ण का अवतार बताया, कभी गुप्त मुख्यमंत्री। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह गुफा में तपस्या करने गए थे।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
10 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
14 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines