हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar News: सारण में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कई अन्य की हालत गंभीर

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गंभीर रूप से बीमार लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। घटना जिले के छपरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1602903539625312257

हालांकि एसपी एस कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि ये तीनों मौतें संदिग्ध लग रही हैं। मुझे यह भी जानकारी मिली है कि कुछ और लोगों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1602881677277401088

बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल: जदयू विधायक संजीव कुमार

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मंगलवार को विधायक डॉ संजीव कुमार ने बिहार में शराबबंदी को गलत तरीके से लागू करने के लिए अपनी ही सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन

खगड़िया जिले के परबत्ता निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कुमार ने कहा, “बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल रही है और दलित और अति पिछड़ा वर्ग के लोग कानून के शिकार हो रहे हैं। हमें कानून की फिर से समीक्षा करने की जरूरत है।”

कुमार ने कहा, “बिहार में शराबबंदी कानून फुलप्रूफ है, लेकिन इसका क्रियान्वयन सवालों के घेरे में है। पुलिस और माफियाओं के अवैध गठजोड़ के कारण, शराब की खेप ट्रकों में बड़ी संख्या में आ रही है और राज्य में हर जगह उपलब्ध है।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola