Bihar News: सारण में बैंक से लूटेरों ने 12 लाख लूटे, होमगार्ड के 2 जवानों पर की फायरिंग, एक की मौत

Bihar News, Bank Robbery In Saran

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः हाजीपुर के सोनपुर में अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। डीआरएम कार्यालय के समीप पीएनबी शाखा से बाइक सवार 5 लूटेरों ने करीब 12 लाख रुपए लूट लिए। वहीं मौके पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की है इस घटना में होमगार्ड के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जवान के सिर में लगी गोली

घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार 5 लुटेरे दिनदहाड़े गन पाॅइंट पर बैंक के अंदर दाखिल हुए। इन दौरान ड्युटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसमें लुटेरों ने दोनों को गोली मार दी। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

एसपी ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद सारण एसपी गौरव मंगला भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस फिलहाल बैंक और आसपास के सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस ने आसपास के इलाकों को सील करने का आदेश दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ