मेरठ में हुए सौरभ मर्डर केस ने सभी को चौंका दिया है। कैसे मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के संग मिलकर अपने पति को मार डाला। ऐसा ही एक मामला बिहार के औरेया से आया है जहां प्रगति नाम की महिला ने अपने पति दिलीप की सुपारी दे दी। प्रगति तो मुस्कान से भी चार कदम आगे निकल गई और शादी के सिर्फ 14 दिन में ही अपने हाथों से अपना सुहाग उजाड़ दिया। हाथों कि मेहंदी भी नहीं छूटी थी लेकिन मांग का सिंदूर मिटा डाला। आखिर प्रगति के पास सुपारी के लिए पैसे कहां से आए ये जानकर तो आप हैरान ही हो जाएंगे।
प्रेमी संग मिलकर पति को मरवाया
बिहार की प्रगति ने तो हदें ही पार कर दी। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रगति यादव ने पहले पैसे वाले दिलीप यादव से शादी की और फिर प्रेमी अनुराग संग मिलकर उसकी हत्या करवा दी। उन्होंने पहले ही इसकी प्लानिंग की हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार अनुराग से प्रगति का 4 साल पुराना रिश्ता था।
यह भी पढ़ें: बिहार की ‘मुस्कान’ ने मेहंदी उतरने से पहले उजाड़ा सुहाग, 14 दिन में टूटा 7 जन्म का रिश्ता
प्रगति के पास कहां से आए सुपारी के लिए पैसे
दुल्हन जब ससुराल में आती है तो रिश्तेदारों से लेकर पास-पड़ोस के लोग उसे देखने आते हैं और मुंह दिखाई के रूप में पैसे और गिफ्ट देते हैं। ऐसा ही कुछ प्रगति के साथ भी हुआ जिसे मुंह दिखाई में पैसे मिले जो करीब 1 लाख से ज्यादा थे। प्रगति ने उन्हीं पैसों से अपने पति की सुपारी दे दी और उसे मरवा दिया। इस बात को जान सभी लोग हैरान हो गए और लोगों के बीच एक नया डर पैदा हो गया कि क्या दुल्हन को मुंह दिखाई देना सही है?
अरेस्ट हो चुके हैं आरोपी
पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी और उन्होंने 3 लोगों प्रगति यादव, उसका प्रेमी अनुराग व उसके दोस्त राम जी नागर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दिलीप की लाश खेत से बरामद हुई जिससे पूरे गांव् में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: मुस्कान-साहिल का रोमांटिक वीडियो वायरल, सौरभ को मारने के बाद मनाया हनीमून
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines