हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में शराब तस्कर का 'देसी जुगाड़'! शरीर पर बांध रखे थे शराब के पैकेट, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. तलाशी के दौरान उसके शरीर से बंधे शराब के पैकेट बरामद किए गए.

विज्ञापन

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की खेप पहुंचाई जा रही है. पटना में पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने पूरे शरीर पर शराब के पैकेट बांध रखे थे ताकि किसी को शक न हो. लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चली और कोतवाली थाना पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.

पटना जंक्शन गोलंबर के पास कोतवाली थाना पुलिस ने शराब तस्कर सुधांशु को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि उसने पूरे शरीर पर शराब के पैकेट बांध रखे थे. आरोपी ट्रेन से शराब लेकर पटना पहुंचा था और यहां से कैब बुक करके अपने ठिकाने तक जाने की तैयारी में था.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. तलाशी के दौरान उसके शरीर से बंधे शराब के पैकेट बरामद किए गए. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रेन के जरिए शराब की खेप पटना लाया था और पुलिस की नजर से बचने के लिए इस अनोखे तरीके का इस्तेमाल कर रहा था.

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था. साथ ही पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola