बिहार: बिहार में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंच गए। दोनों के बीच लगभग 30 मिनट तक मुलाकात हुई। फिलहाल ये तो नहीं पता चला है कि दोनों के बीच क्या बातें हुई। हालांकि, कहा जा रहा है कि दोनों के बीच आगामी लोकसभा में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है।
नीतीश कुमार की पलटी मारने की खबरें तेज
जी 20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार की मुलाकात ने बिहार में सियासी हलचल तेज कर दी थी। मीडिया में ऐसी खबरें चलने लगी कि क्या एक बार फिर नीतीश कुमार पलटी मारने वाले हैं? इन खबरों को और तूल तब मिली जब बिहार पहुंचे अमित शाह ने नीतीश कुमार और राजद की तुलना तेल-पानी से कर दी। उन्होंने कहा था कि तेल और पानी एक साथ नहीं रह सकते।
यह भी पढ़ेंः राज्यसभा में मैं होता तो मुंह से जीभ खींच… मनोज झा पर भड़के आनंद मोहन
इधर मीडिया में ये भी खबरें चल रही है कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) से नाराज हैं। यही कारण है कि लालू यादव खुद नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। जबकि, इससे पहले नीतीश ही लालू से मिलने उनके आवास जाया करते थे। कहा जा रहा कि नीतीश कुमार I.N.D.I.A गठबंधन में संयोजक नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। हालांकि, खबर है कि इस आधे घंटे की मुलाकात में नीतीश और लालू के बीच लोकसभा सीट शएरिंग को लेकर फंसे पेंच को लेकर बातचीत हुई है।
मनोज झा का बयान ने भी मचाया बवाल
हाल ही में आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान ‘ठाकुर’ वाला बयान दिया था, जिससे बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। जदयू के भी कई नेता मनोज झा के बयान का विरोध कर रहे हैं। एक सभा में जदयू नेता संजय सिंह ने ठाकुर वाले बयान विरोध करते हुए मनोज झा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ठाकुर एक आग है आग को भड़काने का काम न करें मनोज झा। इसके अलावा राजद के ही विधायक चेतन आनंद ने भी मनोज झा के बयान का विरोध किया है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines