कटिहार: मुंगेर में बुधवार देर शाम सरेराह एक लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वाली की पहचान प्रभा भारती के रूप में हुई है। उसे गले पर दो गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
महिला पुलिसकर्मी ने की थी थाने में शिकायत
जानकारी के मुताबिक प्रभा भारती ने महिला थाने में पूर्व प्रेमी द्वारा तंग करने की शिकायत की थी। पुलिस ने दो बार आरोपी युवक को समझाया भी था। लेकिन वह प्रभा का खुद से दूर जाना बर्दाशत नहीं कर पा रहा था। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का लग रहा है। हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।
हत्यारा केवल मारने के मकसद से आए थे
पुलिस के अनुसार प्रभा भारती मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी। उसे गेड़ाबाड़ी- कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक के पास सामने से गोली मारी गई। गोली मारने वाले वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। छानबीन में घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। प्रभा के कानों में ईयरफोन लगे थे। शव के पास उसका मोबाइल और बैग पड़ा था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारा केवल उसे मारने के मकसद से आया था।
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
17 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
22 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
22 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines