हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar News: वैशाली में खौफनाक वारदात; पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या के बाद शख्स ने डाला एसिड, आरोपी फरार

विज्ञापन

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों में अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने एसिड डालकर शव को जलाने की कोशिश की। जंगल में जले हुए शवों को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका की मां ने लगाए ये आरोप

जानकारी के अनुसार घटना वैशाली के महुआ की है। महिला की पहचान महुआ की रहने वाली चंचल और उसके मासूम बेटे के तौर पर हुई। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने आशिकी के चक्कर में पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है।

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। जंदाहा थाने की पुलिस ने आशंका जताई कि शव को एसिड से जलाया गया है, दोनों शव की शिनाख्त में मुश्किल हुई तो पुलिस ने FSL टीम को बुलाया।

विज्ञापन

मामले की जांच जारी

जंदाहा थाने के SHO विश्वनाथ राम ने कहा कि दो शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। FSL टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि हत्या करने के बाद शव यहां डाले गए हैं। फिलहाल शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola