औरंगाबाद से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट: औरंगाबाद में मंगलवार को अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली सड़क दुर्घटना औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बाइपास ओवरब्रिज के पास हुई।यहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनो की मौत हो गई।
दो किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक
दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक एनएच-19 पर घिसटती रही। कुछ लोगों ने बाइक पर ट्रक का पीछा किया। कुछ देर चलने के बाद चालक ट्रक हसौली इलाके में छोड़कर फरार हो गया। मृतकों में एक की पहचान डेहरी ऑन सोन निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद ओवरब्रिज पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा था।
तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा
दूसरी दुर्घटना औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर ही भेड़िया गांव के पास हुई। जहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहतास जिले संतोष पाल और चंदन शर्मा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि किसी काम से संतोष एवं चंदन अंकोरहा से मदनपुर जा रहे थे। इसी दौरान भेड़िया गांव के पास एक ट्रक उन्हे रौंदते हुई भाग निकला, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंदन शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान संतोष की रास्ते में ही मौत हो गई।.
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines