हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar News: DRI के पूर्व अधिकारी रवींद्र पासवान ने थामा कांग्रेस का हाथ, भारत जोड़ो यात्रा से हुए प्रभावित

विज्ञापन

पटना से सौरव कुमार की रिपोर्टः बिहार में रविवार को डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के तेज तर्रार अधिकारी रहें रवींद्र पासवान ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रवींद्र पासवान मूलतः गांव नरौली, बख्तियारपुर के रहने वाले है। रवींद्र पासवान ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाॅइन की

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर रवींद्र पासवान ने कांग्रेस के जरिए बिहार की सेवा करने का संकल्प लिया और फिर स्वैछिक सेवानिवृति यानि वीआरएस लेकर कांग्रेस से जुड़ने को तैयार हो गए। माना जा रहा है कि रवींद्र पासवान के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति में कांग्रेस को एक बड़ा दलित चेहरा मिलेगा।

रवींद्र की पासवान समाज मे काफी मजबूत पकड़ है ऐसे में इसका भी फायदा पार्टी को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। रवींद्र के परिवार का राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नही रहा है बावजूद इसके रवींद्र ने केवल राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला लिया है।

पार्टी के आदर्शों पर चलूंगा

इस मौके पर रवींद्र पासवान ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा की पार्टी के आदर्शों पर चलकर इसकी विरासत को कायम रहूँगा और पार्टी को जहां कही भी मेरी जरूरत होगी वहां पार्टी के साथ खड़ा रहूँगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने रवींद्र पासवान का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा की आपके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें