बिहार का लाल! पेट में लगी गोली... सवारियों की जान बचाने कई किलोमीटर तक चलाई गाड़ी

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में साहस और बहादुरी की एक घटना सामने आई है। जहां पर एक जीप ड्राइवर के पेट में गोली लगने के बाद भी वह यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार गाड़ी चलाता रहा।

Bihar news driver saves passengers

सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

Bihar News: बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर तिलक समारोह से लौट रहे लोगों पर फायरिंग की गई। इस दौरान जीप ड्राइवर संतोष सिंह के पेट में गोली लग गई। हैरानी की बात ये है कि इस हालत में भी संतोष लगातार कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा। जब उनको लगा कि अब सब यात्री सुरक्षित हैं उसके बाद ही उसने गाड़ी रोकी। जानकारी के मुताबिक, हमला दो बाइक सवार बदमाशों ने किया।

तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा

ये मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां पर साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए जीप ड्राइवर संतोष सिंह ने 14-15 लोगों की जान बचाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के वक्त जीप में 14-15 लोग सवार थे, जो एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। तभी दो पर बाइक पर बदमाश आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली गाड़ी चला रहे ड्राइवर संतोष सिंह के पेट में जा लगी। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि किसी सुरक्षित जगह की तलाश में चलता रहा। पुलिस ने बताया कि सिंह ने एक सुरक्षित जगह देखकर गाड़ी साइड में लगाई। इसके बाद जीप में सवार यात्रियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Advertisment

सर्जरी के बाद निकाली गोली

हमले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सबसे पहले संतोष सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना बुधवार और गुरुवार की आधी रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरा के एक अस्पताल में सर्जरी के बाद सिंह की गोली को निकाल दिया गया है। जगदीशपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें कुछ और दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख की जरूरत होगी।

किसने किया हमला?

एसडीपीओ ने बताया बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने उसी दिन इलाके में एक एक और वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस की सहायता के लिए फोरेंसिक टीम भी काम कर रही है। यात्रियों से जितनी जानकारी मिली पुलिस ने उसी के आधार पर आरोपियों के स्केच तैयार कराए हैं। इसके अलावा पहचान के लिए गांव वालों की मदद भी ली जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ