Samrat Chaudhary Target Arvind Kejriwal (अमिताभ ओझा): बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर बिहार और यूपी के लोगों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वे बिहार और यूपी के लोगों पर कई तरह के आरोप लगाते हैं। वे कहते हैं कि बिहार और यूपी वाले 500 रुपये का टिकट कटाकर दिल्ली पहुंच जाते हैं। पटना बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्राट चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में बिहार और यूपी के लोग अरविन्द केजरीवाल को सबक सिखाने का काम करेंगे।
सम्राट चौधरी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने को लेकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे पूर्वांचल के लोगों को बार-बार अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग कभी भी किसी पर बोझ नहीं बनते हैं, बल्कि जिनके साथ ये लोग होते हैं, उनका सौभाग्य होता है।
पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं, जो कहा करते थे कि बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट कटवा कर दिल्ली इलाज के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या पटना की आबादी के जितनी है। आज बिहार में एक करोड़ 21 लाख लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना के तहत कार्ड दिया गया है और उनका मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है।
केजरीवाल पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि ये वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव को भ्रष्टाचारी और अपराधी कहा था और आज उन्हीं का परिवार केजरीवाल की गोद में खेल रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस है जिसने लालू यादव को परमानेंट जेल के अंदर रखने की व्यवस्था कर दी।
चौधरी ने जोर देकर कहा कि केजरीवाल 13 साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे और लोगों को गुमराह करने का काम किया। वे भ्रष्टाचार चला रहे हैं और शीशमहल स्थापित किया। इसके अलावा बिहार और यूपी के लोगों को बदनाम किया। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग टैलेंटेड होते हैं और किसी पर बोझ नहीं होते। ये जिनके साथ खड़े होते हैं, वह उनका सौभाग्य होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में पूर्वांचल के लोग दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल से अपमान का बदला लेंगे और सत्ता से हटाएंगे।
सम्राट चौधरी ने आरजेडी प्रेसिडेंट लालू यादव से भी सवाल पूछा कि दिल्ली चुनाव में वे किसके साथ खड़े हैं? उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पार्टी रोहिंग्याओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना चाहती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश के विरोधियों का नाम किसी हाल में चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बिहार में 100 करोड़ से ज्यादा का बैंक घोटाला, RBI का एक्शन; अब ED कर रही है छापेमारी
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
14 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines