बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपनी हरकत से सबको चौंका दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस आने के बाद सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कैबिनेट अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने उन्हें पौधा गिफ्ट किया। वहीं, सीएम नीतीश ने सचिव एस सिद्धार्थ के हाथ से पौधा लेकर उसे उन्हीं के सिर पर रख दिया। इस दौरान मामले की नजाकत को समझते हुए अपर मुख्य सचिव तुरंत अपना पौधा लेकर आगे बढ़ गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
दरअसल, समारोह के दौरान जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया और भेंट में उन्हें एक छोटे से गमले वाला पौधा दिया, इस दौरान सीएम नीतीश की एक हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। वीडियो में सीएम नीतीश एस सिद्धार्थ से पौधा ले तो लेते हैं, लेकिन फिर वहीं पौधा उठाकर उनके सिर पर रख देते हैं। सीएम नीतीश के ऐसा करते ही समारोह में मौजूद कुछ लोग हंसने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग सीएम की इस हरकत से हैरान और असहज दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: इफ्तार पार्टी में नेता को मारा थप्पड़, कभी खुद को बताया कृष्ण का अवतार… तेज प्रताप से जुड़े 7 विवाद
प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश और भाजपा पर वार
बता दें कि बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश और भाजपा के गठबंधन पर वार किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम नीतीश का दिमाग काम नहीं कर रहा है। एक आम परिवार के छात्र को परीक्षा पास करने के लिए शारीरिक और मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है, और ये तो राज्य के सीएम हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव तक नीतीश कुमार को सीएम का चेहरा बनाए रखना बीजेपी की मजबूरी है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
6 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
12 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
13 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines