Bihar News: बिहार में भारी बारिश के कारण गंगा नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। यहां के बैशाली जिले में पानी के बहाव और तेज हवाओं के कारण एक पुल (पैंटून पुल/अस्थायी पुल) बह गया। इस दौरान पुल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कई लोग वाहनों के साथ पुल पर थे
जानकारी के मुताबिक ये घटना बिहार के बैशाली जिले की है। यहां बहने वाली गंगा नदी को पार करने के लिए प्रशासन की ओर से एक पैंटून पुल बनाया जाता है। बताया गया है कि बुधवार को लोग नदी पार करने के लिए इसी पुल से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान पुल तेज बहाव में बह गया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक माह पहले गिरा था 1700 करोड़ का पुल
बता दें कि यह घटना बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढह जाने के तीन सप्ताह बाद सामने आई है। उस पुल हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2019 की समय सीमा होने के बाद भी पुल का अब तक काम पूरा नहीं था।
चार दिन पहले भी गिरा एक पुल का पिलर
इससे पहले 24 जून को बिहार के किशनगंज जिले में एक अन्य पुल का कुछ टूट गया था। राज्य की राजधानी पटना से करीब 400 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में मेची नदी पर बने पुल का एक खंभा ढह गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि एनएच-327ई पर निर्माणाधीन पुल पूरा होने पर किशनगंज और कटिहार को जोड़ देगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
9 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
9 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
10 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines