हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar News: कटिहार में केवला घाट के पास पलटी नाव, 8 लोग लापता

Bihar News: बिहार के कटिहार के मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास एक नाव पलटने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इसमें कई लोग सवार थे, जो अपने काम पर जा रहे थे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के कटिहार के मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास एक नाव पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, नाव में 15 से 16 लोग सवार थे, सभी लोग मजदूर और किसान बताए जा रहे हैं। नाव में सवार होकर सभी मजदूर परवल की खेती के काम से दूसरी पार दियारा जा रहे थे। इस हादसे में 8 लोगों के लापता होने की भी खबर है। हादसे की खबर सुनकर मौके पर कई अधिकारी पहुंचे हैं।

नाव में सवार थे 15 से 16 लोग

बिहार में नाव डूबने के कई मामले सामने आते हैं। आज भी नाव पलटने का एक हादसा हुआ है। ये हादसा बिहार के कटिहार के मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास हुआ। कहा जा रहा है कि नाव में 15-16 मजदूर-किसान सवार थे, जो नदी पार करके दूसरी तरफ अपने काम पर जा रहे थे। हादसे में 8 लोगों के लापता होने की भी जानकारी मिली है। मनिहारी एसडीएम डीएसपी, मनिहारी थाना प्रभारी के साथ मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने लोगों से बात की।

नाव में था छेद

हादसे में दो बच्चियों के लापता होने की भी खबर है। दोनों की उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। इसके अलावा नाव में महिलाएं भी सवार थी। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक,  हादसे का शिकार एक किसान सही सलामत वापस आया उसने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार सवार थे, साथ ही नाव में एक छेद भी था, जिससे नाव में पानी भर रहा था। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

करीब दो हफ्ते पहले बिहार के पूर्णिया में भी नाव पलटने का मामला सामने आया था। ये नाव थर्मोकोल से बनाई गई थी, जिसमें जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। ये जुगाड़ से बनाई गई नाव दास नदी में पलटी थी। इस दौरान लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई थी।

ये भी पढ़ें: पटना में ASI ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी; एकता भवन में मिली लाश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola