पटना में ASI ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी; एकता भवन में मिली लाश

Bihar News: पटना के गांधी मैदान स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में एक ASI की लाश मिली है। माना जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी की है।

बिहार पुलिस के ASI ने खुद को गोली मार किया सुसाइड

बिहार पुलिस के ASI ने खुद को गोली मार किया सुसाइड

विज्ञापन

Bihar News: (अमिताभ ओझा) पटना में एक ASI ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में ASI की लाश मिली है। मौके पर सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत और FSL की टीम मौजूद है। मृतक की पहचान अजीत सिंह के तौर पर हुई है। वे पुलिस लाइन में तैनात थे। जो आरा के रहने वाले थे। जहां बॉडी पड़ी है, वहां से सटे बहुत सारे बेड हैं। एक छत के नीचे कई पुलिस कर्मी रहते हैं।

सिगरेट सुलगाने के लिए नहीं दी माचिस तो घर में लगाई आग

बिहार के नालंदा में एक महादलित परिवार पर दबंगों का कहर देखने को मिला है। मामला सिगरेट सुलगाने के लिए माचिस न देने का है। इससे नाराज दबंगों ने महादलित परिवार की झोपड़ी में आग लगा दिया। इससे इलाके में अफरातफरी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबरों के मुताबिक मामला कराय परसुराय थाना क्षेत्र के छितबिगहा का है। झोपड़ी में आग लगाने वाले आरोपी शराब के नशे में थे।

विज्ञापन

मारपीट और तोड़ फोड़

मामले में पीड़ित मंगल मांझी ने कहा कि झोंपड़ी के पास बैठकर ही कुछ लोग शराब पी रहे थे, जुआ खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीने के लिए माचिस की मांग की, जिस पर उन्होंने माचिस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए दबंगों ने महा दलित परिवार के घरों में घुसकर मारपीट और तोड़ फोड़ कर दिया। इससे भी जी नहीं भरा तो झोपड़ी में आग लगा दी।

विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगल मांझी के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ