Bihar News: बिहार पुलिस लोगों को इंसाफ देने के बजाय उल्टा उनके खिलाफ कार्य रहती है, जिसका नमूना एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पुलिस वाले एक व्यक्ति को सड़क से उठाकर नाले में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। यह मामला बिहार के मुजफ्फरपुर की है। इस वीडियो के आने के बाद लोग बिहार पुलिस के घिनौने कारनामों का विरोध कर रहे हैं।
सड़क पर जख्मी व्यक्ति को पुलिस वालों ने नाले में फेंका
बताया जा रहा है कि यह मामला हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH- 22 पर हादसे में एक व्यक्त जख्मी हो गया। लेकिन मुजफ्फरपुर के फकुली पुलिस ने उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय उसे नाले में फेंक दिया। अब, बिहार पुलिस की ये घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो राह है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार पुलिस से लोगों का एक फिर भरोसा उठ गया और कोई बिहार पुलिस की नियतों पर सक कर रहा है। पुलिस वालों ने ये सोच कर उस शख्स को नाला में फेंक दिया ताकि उन्हें कार्रवाई न करनी पड़े।
फकुली ओपी क्षेत्र का है मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरपुर के फकुली ओपी क्षेत्र के ढोढी नहर पुल का है। जहां एक शख्स रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उस घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के बजाय फकुली पुलिस उसे नहर में फेंक देते हैं। इस वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है। हालांकि, न्यूज 24 हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टी नही करती है।
यह भी पढ़ेंः पटना में नदी में नहाने गए दो नाबालिग सहित तीन लोगों की डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस के कानों में ये बात पहुंची और इसके बाद पूर्वी मुजफ्फरपुर के पुलिस अधिक्षक सहरियार अख़्तर ने कहा, ” मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने अपने बयान में बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह मामला फकुली ओपी क्षेत्र के ढोढी नहर पुल का है।”
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines