Aunt Killed Nephew With Iron Rod: बिहार के दरभंगा में मामूली सी बात पर चाची ने भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्याकांड की खबर सुनते ही हर कोई हैरान हो गया। भतीजे की गलती सिर्फ इतनी सी है कि उसने घर के बाहर रास्ते पर थूक दिया था। इसके बाद उसके चाचा जटाशंकर मंडल और चाची विभा देवी ने राहुल पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक राहुल कहीं जा रहा था, इस दौरान उसने भूसा घर जाने के रास्ते में थूक फेंक दिया। इस बात को लेकर चाचा जटाशंकर मंडल की पत्नी विभा देवी से राहुल का झगड़ा हो गया।
रास्ते पर थूकने पर चाचा-चाची ने पीटकर की हत्या
मृतक राहुल बहेड़ी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्नातक का छात्र था। परिजन ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे राहुल घर के रास्ते से निकलकर जा रहा था। तभी उसकी चाची उसे गालियां देने लगी। इस पर वो लोहे का रॉड लेकर अपनी चाची के साथ उलझ गया। झगड़े के दौरान आरोपी चाची विभा देवी ने राहुल के सिर पर दूसरे लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सर पर चोट लगने की वजह से राहुल बेहोश हो गया। राहुल की हालत देखकर परिजन घबराकर जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी चाची को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी चाची विभा देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मृतक राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने डीएमसीएच भेज दिया गया। राहुल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक की मां नीलम देवी, दादा राम विनोद मंडल, दादी प्रीतम देवी और भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन की हालत देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गई।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines