अररिया (अरुण कुमार): बिहार में शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल हो गया है। शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक के कई कठोर नियमों के बावजूद कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। अब, एक नया मामला अररिया से आया है, जहां पेड़ पर चढ़कर छात्रों को प्रश्न पत्र बाटा गया और छात्र कमरे के बजाय फील्ड में परीक्षा देते नजर आए हैं।
दरअसल, शुक्रवार को अररिया के फारबिसगंज कॉलेज में ग्यारहवीं और बारहवीं की टेस्ट परीक्षा हो रही थी, जहां छात्रों के लिए बैठने की भी व्यवस्था नहीं थी। इतना ही नहीं छात्रों को शिक्षकों द्वारा प्रश्न पत्र की कॉपी को पेड़ पर चढ़कर बाटा गया। ऐसे में छात्रों को भी प्रश्न पत्र लेने के लिए पेंड तक जाना पड़ा।
छात्रों की संख्या अधिक होने से और कॉलेज की लचर व्यवस्था के कारण अनेकों छात्रों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका फट गए, जिससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जहां परीक्षा का आयोजन क्लास रूम में होती है, तो बिहार में इसका आयोजन फिल्म में की जाती है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सत्र 2022-24 और 2023-25 के छात्रों की 11वीं और 12वीं का टेस्ट पिछले 24 सितंबर 2023 से चल रहा है। शुक्रवार को भी परीक्षा शुरू होने से पहले फारबिसगंज कॉलेज प्रशासन को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका वितरण करना था। कॉलेज के कर्मचारी उसे क्लास रूम में नहीं बांटकर बगीचे में लेकर चले गए। बांटने वाले पेड़ पर चढ़ गए और नीचे स्टूडेंट्स आ गए। शिक्षा विभाग में केके पाठक के सुधार की कोशिश को पलीता लगाने में शिक्षाकर्मी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
16 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
19 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
19 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
20 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
20 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines