अमिताभ ओझा, पटना: बिहार मे आईपीएस अधिकारियो के बाद सरकार ने आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। इनमें अधिकांश वैसे अधिकारी हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति मिली है। दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है या अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि लखीसराय जे डीएम का तबादला किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह अगले आदेश तक अध्यक्ष सह सदस्य राजस्व पर्षद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वंदना किनी को स्थानांतरित करते हुए बिहार राज्य योजना पर्षद का मुख्य परामर्शी बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस अगले आदेश तक पीएचईडी के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

विज्ञापन

पीएचइडी सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। यह कारा महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक कंफेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गोपाल मीणा को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। भूअभिलेख निदेशक जय सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सचिव बनाया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार को पूर्णिया का आयुक्त बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग में ही सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। विनोद सिंह गुंजियाल को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव मोहम्मद सोहेल को इसी विभाग में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वैद्यनाथ यादव को शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। उद्यान निदेशक नंद किशोर को विशेष सचिव सहकारिता विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। लखीसराय के डीएम संजय कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है। जबकि बीपीएससी के सचिव अमरेंद्र कुमार को लखीसराय का डीएम बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ