Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर 3 लोगों को मारी गोली, एक की मौत 2 जख्मी 

घायलों की फोटो

घायलों की फोटो

नालंदा से राजू की रिपोर्ट: नालंदा में गुरुवार शाम आलौदिया सराय गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप मच गया। गोलबारी में 2 लोग घायल हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नालंदा समाधान यात्रा पर यहां आने वाले हैं।

विज्ञापन

वारदात के बाद मुख्यालय सहित पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अचानक गोलीबारी होने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस दूरी से पहुंचे जिसके चलते बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

जख्मी ने बताया गांव में सड़क निर्माण का काम हो रहा था उसमें गांव के कुछ बदमाश रंगदारी मांगी थी नही देने पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान जैसे ही मुस्कान कुमार पहुंचा उसी दौरान फायरिंग होने लगी। जिसमें मुस्कान कुमार मौत हो गई। वहीं, मुकेश कुमार और प्रेम कुमार गोली लगने से जख्मी हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ