Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बिहार में अब वे केवल सीएम पद की औपचारिकता निभा रहे हैं। सीएमओ का सारा कार्य उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं। उनका लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीतने से रोकना है।
इसके लिए वे देशभर में नेताओं से संवाद भी करेंगे। शनिवार को उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 100 सीटों पर ही सिमट जाएगी। उनके इसी बयान को लेकर रविवार को बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है।
रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार बाबू देवगौड़ा या इंद्र कुमार गुजराल बनना चाहते हैं, वो नहीं देख रहे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार तो उनसे संभलता नहीं। कांग्रेस उन्हें भाव नहीं दे रही है। इसके बाद भी लालू जी के चक्कर में फंस गए हैं और रात में सपने देखने लगे हैं।
विपक्षी एकता की पैरवी कर रहे हैं नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने बयान देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस साथ आ जाए तो बीजेपी को 100 सीटों पर रोका जा सकता है। कांग्रेस को साथ लाने के लिए नीतीश हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उन्हाेंने लेफ्ट के कार्यक्रम के दौरान पटना में कहा कि अब कांग्रेस को देर नहीं करनी चाहिए। सभी पार्टियां एक मंच पर साथ आए और तय करें कि कौन कहां-कहां से चुनाव लडे़गा।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 hr agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines