हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bihar CM Nitish Kumar: 10वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में ली शपथ।
विज्ञापन

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 18वीं विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे। इसमें एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत हासिल की थी। नीतीश कुमार पहली बार 3 मार्च 2000 को 7 दिनों के लिए सीएम बने थे।

नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम के रूप में विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी शपथ ली। इसके अलावा अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में मंच पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

नीतीश सरकार में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जयसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: BJP New Ministers List: बिहार में BJP के नए मंत्री कौन? ये खास वजह देखकर किया नामित

74 साल के नीतीश कुमार नवंबर 2005 से मुख्यमंत्री हैं। साल 2014-15 में 9 महीने का संक्षिप्त अंतराल था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 202 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 19 नवंबर को नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

विज्ञापन

बिहार के पटना में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि विकसित बिहार के सपने को पूरा करना चुनौती है। कानून के राज में बिहार का विकास हो, यही सरकार की प्राथमिकता है। मैं पहले भी मंत्री था, लेकिन मुझे संगठन की सेवा करनी थी। यह चुनाव मैंने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रहते लड़ा था। अब मैं फिर से मंत्री बन गया हूं।

यह भी पढ़ें: बिना चुनाव लड़े मंत्री बने ये नेता, सीट शेयरिंग में उपेंद्र कुशवाहा से NDA की हुई थी यह डील

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola