NDA Seat Sharing Controversy: बिहार में NDA सीट शेयरिंग विवाद गहराता जा रहा है, क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा नाराज चल रहे है. बीती रात सुबह 4 बजे तक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे नहीं माने. उपेंद्र से बातचीत करने के बाद नित्यानंद राय मीडिया से बिना बात किए निकल गए. वहीं मीडिया ने जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से बात की तो उन्होंने NDA में टूट के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि क्या हुआ है, यह उन लोगों से पूछना चाहिए, जिन लोगों ने हमसे मुलाकात की है.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुलाया दिल्ली
जब उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया कि क्या आप नाराज हैं, आपको जो सीट मिली है, उससे संतुष्ट नहीं हैं तो उन्होंने कहा कि नाराजगी की बात नहीं है. मैं यही कह सकता हूं कि इस टाइम NDA में कुछ भी ठीक नहीं है, लेकिन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है. इसलिए वे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ दिल्ली गए. वहां करीब 45 मिनट उनकी मंत्री अमित शाह से बातचीत हुई. दिल्ली जाने के चलते राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथियों के साथ पटना स्थित कैंप कार्यालय में 12:30 बजे होने वाली बैठक तत्काल स्थगित कर दी गई है.
बिहार में रातभर चला पॉलिटिकल ड्रामा
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान होने के बाद पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है. NDA सीट शेयरिंग का ऐलान कर चुका है, बावजूद इसके पहले चिराग पासवान नाराज हुए और फिर नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आई. अब उपेंद्र कुशवाहा खटक गए हैं, जिन्हें मनाने के लिए बीती रात केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा आए. उपेंद्र कुशवाहा के घर सुबह करीब 4 बजे तक बैठक चली, लेकिन बैठक बेनतीजा रही.
NDA में ऐसे हुआ है सीटों का बंटवारा
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा महुआ विधानसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के खाते में जाने से नाराज हैं. गत रविवार NDA ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट शेयरिंग का ऐलान किया. नीतीश कुमार की JDU को 101 सीटें मिली हैं. BJP भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चिराग पासवान की LJP को 29 सीटें, जीतन राम मांझी की HUM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6-6 सीटें दी गईं हैं, लेकिन दोनों ने इन सीटों पर असंतोष जताया है. मांझी ने 15 और कुशवाहा ने 24 सीटें मांगी थी, लेकिन 6-6 सीटें मिलीं.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines