Nalanda LIC Fraud: इंसान पैसा के लोभ में कुछ भी कर सकता है, ऐसा ही एक मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है, जहां अपने पति को मुर्दा साबित कर पत्नी ने एलआईसी एजेंट की मदद से 15 लाख हड़पे। इस मामले में एलआईसी कंपनी द्वारा बर्ष 2021 में लहेरी थाना में सोहसराय थाना क्षेत्र के रहने बाला सुनील कुमार की पत्नी सैवी देवी और एलआईसी एजेंट के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान पाया, कि सैवी देवी महिला के पति सुनील कुमार जिंदा है, पुलिस ने इस मामले में एजेंट को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। एजेंट की गिरफ्तारी की भनक जैसे ही महिला को मिली, महिला फरार हो गई।
लहेरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महिला गया में किराया के मकान में रह रही है, जिसके बाद पुलिस ने गया से महिला को गिरफ्तार कर लिया। लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की आशा नगर मोहल्ला के रहने बाला सुनील कुमार ने एलआईसी से 15 लाख का बीमा कराया था। बीमा के बाद महिला के पड़ोस में रहने वाला दूसरे सुनील कुमार की मौत हो गई। पड़ोसी युवक की मौत का फायदा उठाते हुए एलआईसी एजेंट और सैदी देवी ने दूसरे सुनील के मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर एलआईसी से 15 लाख की निकासी कर ली। जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक सुनील कुमार की पत्नी को मिली। उसके बाद मृतक की पत्नी ने एलआईसी ऑफिस में दावा आपत्ति की। जांच में सैवी देवी का पति सुनील कुमार जीवित पाया गया और उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई थी। जांच एलआईसी एजेंट को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो साल बाद आज सैदी देवी की गिरफ्तारी हुई है।
LIC कंपनी को चूना लगाने वाली महिला गिरफ्तार
इस मामले की किसी तरह मृतक सुनील कुमार की पत्नी को जानकारी हो गई, तब मृत सुनील कुमार की पत्नी ने पति के नाम पर फ्रॉड होने की शिकायत थाने में की दर्ज कराई। मृतक की पत्नी ने एलआईसी कंपनी को भी इसकी मामले की जानकारी दी। एलआईसी कंपनी ने साल 2021 में लहेरी थाना में फर्जीवाड़े के मामले में सुनील कुमार की पत्नी सैवी देवी और इसके एलआईसी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने एलआईसी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया था। महिला तब से फरार चल रही थी। दो साल बाद पुलिस को सूचना मिली थी, कि आरोपी महिला बिहार के गया में किराए के एक मकान में रह रही है। इसके बाद गया पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
2021 में दर्ज हुआ था मामला
SHO लहेरी दीपक कुमार के मुताबिक आशा नगर मोहल्ले के रहने वाले सुनील कुमार ने एलआईसी से 15 लाख का बीमा कराया था। कुछ दिन बाद उनके पड़ोस में रहने वाले सुनील कुमार की मौत हो गई। इस बात का फायदा उठाते हुए, इस मौत को अपने पति की मौत साबित कर सैदी देवी ने एलआईसी एजेंट की सहायता से एलआईसी से 15 लाख रुपए हडप लिये। इस मामले की जानकारी जब मृतक सुनील कुमार की पत्नी को हुई तो उन्होंने एलआईसी कंपनी में शिकायत की साथ ही लहेरी थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद सैदी देवी फरार हो गई थी।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
5 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines