Bihar News: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में रविवार की देर शाम हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे जिले को दहला दिया है। बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 20 वर्षीय अन्नू कुमारी और 16 वर्षीय हिमांशु कुमार की हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए सुभाष पार्क के पास अस्पताल चौक-बड़ी-पहाड़ी मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डुमरावां गांव में रविवार को अखंड कीर्तन का आयोजन था। इस दौरान दो अलग-अलग टोलों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इस पर एक टोले के कुछ लोग आक्रोशित होकर गुस्से में दूसरे टोले पहुंचे। वहां उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में घर के पास खाना खा रही ओमप्रकाश पासवान की 20 वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी और वहीं, पास में खड़े संतोष पासवान के 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के सिर में गोली लग गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर्स ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्नू को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक बीच रास्ते में ही अन्नू की भी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का अरोप लगाया। इसके साथ ही गुस्साए परिजन शवों को बिना पोस्टमार्टम के ही गांव ले जाने लगे। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बिना शव नहीं ले जाने दिया। इस पर परिजनों ने स्ट्रेचर पर शवों को रखकर सुभाष पार्क के पास अस्पताल चौक-बड़ी-पहाड़ी मार्ग को जाम कर दिया। लोग बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। नगर थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की।
परिजनों ने मामूली विवाद बताया कारण
परिजनों ने बताया कि मामूली विवाद पर दूसरे टोले के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है। अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की है और बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
21 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines